Chandigarh TGT Vacancy Notification 2023

Chandigarh TGT Vacancy Notification: चंडीगढ़ एजुकेशन विभाग ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 508 नियमित पदों पर भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। अलग-अलग सब्जेक्ट में टीजीटी के 508 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

केंद्र मंत्रालय से मिले लेटर के बाद टीजीटी पदों की संख्या 300 से बढ़कर 508 हो गई है। इन पदों में अंग्रेजी और फाइन आर्ट के कई पद 2002 से खाली पड़े थे। जिनके बहाल होने से 21 साल बाद उन पर नियुक्ति हो पाएगी।

चंडीगढ़ एजुकेशन विभाग एक बार में टीजीटी के सभी खाली पदों को भर रहा है। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी चंडीगढ़ एजुकेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

Chandigarh TGT Vacancy Notification 2023
Chandigarh TGT Vacancy Notification 2023

 

जिसमें किस सब्जेक्ट के कितने पद भरे जाएंगे, आवेदन कब से शुरू होंगे, वह कब खत्म होंगे, आवेदन की प्रक्रिया क्या रहेगी, आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता आदि सभी जानकारी नोटिफिकेशन के साथ जारी की जाएगी।

चंडीगढ़ एजुकेशन विभाग में इस साल 1036 पदों को पुनर्जीवित करने की केंद्र सरकार की अनुमति दी है। पिछले दिनों सरकारी स्कूलों में 500 टीचिंग पदों को पुनर्जीवित करने की अनुमति दी गई थी। इससे पहले अप्रैल में 536 टीचिंग पदों को पुनर्जीवित करने की अनुमति दी गई थी।

5 साल से अधिक समय तक खाली पड़े रहने के बाद खाली पदों को समाप्त कर दिया गया था। नियमानुसार 2 वर्ष से अधिक समय तक रिक्त रहने वाले पदों को समाप्त माना जाता है।

चंडीगढ़ एजुकेशन विभाग में टीचिंग के कुल 4725 पद स्वीकृत है इनमें PGT के 541, टीजीटी के 2442, जेबीटी के 1398, एनटीटी के 247, स्पेशल एजुकेटर टीजीटी के 50 और स्पेशल एजुकेटर जेबीटी के 47 पद शामिल हैं।

Chandigarh TGT Vacancy Notification 2023

चंडीगढ़ टीजीटी भर्ती आवेदन फीस

चंडीगढ़ टीजीटी भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट की आवेदन फीस ₹1000 तथा एससी कैटेगरी के कैंडिडेट की आवेदन फीस ₹500 है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड़ से आवेदन फीस जमा करवा सकते हैं।

चंडीगढ़ टीजीटी भर्ती पदों के जानकारी व योग्यता

चंडीगढ़ एजुकेशन विभाग में टीजीटी के 508 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए सब्जेक्ट वाइज पदों का विवरण जल्द ही नोटिफिकेशन के साथ जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट पास तथा संबंधित विषय में B.Ed व लेवल 2 सीटेट पास होना अनिवार्य है।

चंडीगढ़ टीजीटी भारती के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

इसके अलावा चंडीगढ़ में भर्ती के लिए 80 घंटे का कंप्यूटर कोर्स भी अनिवार्य है।

Chandigarh TGT Vacancy Notification 2023

चंडीगढ़ टीजीटी भर्ती आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट https://www.chdeducation.gov.in/ से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे चंडीगढ़ टीजीटी भारती से जुड़ी सभी जानकारी यहां दे दी गई है अधिक जानकारी के लिए आप विभाग की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Chandigarh TGT Vacancy 2023 Latest News:-  Click Here

For Latest update Join our WhatsApp group:- Click Here

 

Leave a Comment